रायगढ़. धान खरीदी के अंतिम समय में खरीदी करके बोरियों में अधिक तौल करने वाले सहकारी समितियों के खिलाफ कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए है। जनवरी में धान खरीदी के आखिरी समय में टारपाली और धनागर की सोसाइटियों में किसानों से तौल में अधिक धान लिया गया था। शिकायत मिलने पर तहसीलदार सीमा पात्रे ने समितियों में जांच की थी तो दोनों सोसाइटियों के हर बोरे में एक से दो किलो तक ज्यादा धान तौला जा रहा था। जांच की तो आठ से दस बोरो में तय वजन से ज्यादा धान मिला । बंफर लिमिट से ज्यादा स्टॉक सोसाइटियों में रखा मिला था। इसके बाद तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट बना करके उसे कलेक्टर को सौंपा था। कुछ दिनों पहले कलेक्टर ने पंजीयन विभाग के अफसरो को सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हालांकि इससे पहले भी लोईंग सोसाइटी में इसी तरह केस सामने आया था, जिसके बाद वहां के सोसाइटी प्रबंधक, फंड प्रभारी सहित अन्य लोगों को हटा दिया गया । इसके बाद अब पंजीयन विभाग ने दो और सोसाइटियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। सहायक पंजीयक सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि इन्हें नोटिस जारी होने के बाद अब यदि जवाब दिया जाना है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
20 लाख क्विंटल धान सोसाइटियों में ही रहेंगे– जिले में धान खरीदी केन्द्रों में अभी 20 लाख क्विंटल धान जाम है। 33 लाख क्विंटल धान का उठाव मिलर्स कर लेने का दावा विपणन विभाग ने किया है। डीएमओ एसके गुप्ता ने बताया कि अभी धान उठाव एफसीआई में कोटा जब तक नहीं बढ़ जाता है, तब तक 20 लाख क्विंटल धान सोसाइटियों में ही रहेगे। इसका उठाव बाद में किया जाएगा। इसके लिए सोसाइटियों में पर्याप्त इंतजाम करने के लिए कह दिया गया है।
साभार: दैनिक भास्कर

