अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके के बूढ़ाडांड पंचायत भवन के सामने प्लांटेशन में लगे पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई हो रही है। दो सौ से अधिक पेड़ तीन माह में कट चुके हैं। इसके बाद भी वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि मुख्य मार्ग से पेड़ के ठूठ दिखाई दे रहे हैं। पेड़ों की कटाई गांव के ही लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अफसरों से की, लेकिन इसे नजर अंदाज कर दिया गया। बता दें कि वन विभाग ने दस साल पहले यहां प्लांटेशन कराया था। वहीं पेड़ों को तैयार करने में हजारों रुपए से अधिक खर्च हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो धीरे धीरे सड़क किनारे का पूरा प्लांटेशन ही खत्म हो जाएगा। अब तक प्लांटेशन में जो पेड़ कटे हैं वे तीन माह के भीतर के हैं।
साभार: दैनिक भास्कर

