प्रदूषण के खिलाफ सुनील स्पंज फैक्ट्री के सामने चक्का जाम ,दो दिन का अलटीमेटम
लाखा व चिराईपानी के ग्रामीण सुनील स्पंज फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ फैक्ट्री का अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने फैक्टरी मालिक को काला धूंआ छोड़ने व प्रदूषण बंद करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है । ग्रामीणों ने कहा है कि अगर दो दिन के अन्दर प्रदूषण फैलना बंद नही हुआ तो ,दोनो गांव के ग्रामीण सड़क में उतर कर उग्र आदोलन व धरना प्रदर्शन करगें क्यों कि फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से लाखा चिराईपानी के लोग परेशान है व आसपास समेत दर्जनों गांवों के लोग काफी परेशान हो गए हैं। गांव के नाले, तालाब व कुआं का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ व पशु भी कई गंभीर बीमारी से से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं खेती योग भूमि भी बंजर हो रही है.
फैक्ट्री से निकल रहे प्रदूषण से ग्रामीण काफी परेशान हो रहें हैं। फैक्टरी मालिक दो दिन तक प्रदूषण फैलाना व काला धूंआ छोड़ना बंद नही किया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का मन बनाया है।


