रायगढ. वर्तमान में जिला अंतर्गत कोविड-19 से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसे देखते हुए कलेक्टर भीम सिंह ने जिला अंतर्गत स्थित स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, कोचिंग सेंटर तथा लाइब्रेरी को संचालित करने के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में ऑनलाइन क्लास/डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। संस्थान में बैठक क्षमता से 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही बैठ सकेंगे। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
गाइडलाइन में ये हैं प्रमुख बाते
संस्थान में प्रवेश एवं निकासी द्वार अलग-अलग हों।
कोरोना के पूर्व में जारी मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंसिंग, छींकने, खांसने से पहले रुमाल या टिशू पेपर लगाने जैसे प्रोटोकाल का पालन जरूरी है।
पीने के पानी स्थल, हाथ धोने का स्थल, वॉशरूम, कुर्सी, टैबल, बेंच, कम्प्यूटर, लेपटॉप, प्रिंटर, पाठ्य सामग्री, लॉकर, क्लास रूम और दरवाजे टच फ्री हों व सैनिटाइजेशन हो।
संस्थान में सीसीटीवी कैमरे लगाएं ताकि ट्रेसिंग आसान हो सके।
थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंडवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था होनी चाहिए।
एसी हो तो तापमान 24 से 30 डिग्री के बीच ही रखें।
पान, गुटखा का उपयोग या सार्वजनिक तौर पर खुले में थूकने पर रोक रहेगा।
कोरोना संक्रमण फैलने पर संस्थान की जिम्मेदारी होगी।
साभार: दैनिक भास्कर

