सटोरिए ने कर्ज देकर महिला से किया था दुष्कर्म
रायगढ़. दुष्कर्म के मामले में फरार चल आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। दो दिन से फरार आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था। वह ट्रेन में सवार हो पाता इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। 10 फरवरी को चौकी खरसिया में रतन महका निवासी खरसिया मनहरण राठौर के विरुद्ध एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार सटोरिया आरोपी ने महिला के परिवार को 10 हजार रुपए का कर्ज दिया था। पीड़िता को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। गुरुवार शाम वह खरसिया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चौकी प्रभारी ने स्टाफ रेलवे स्टेशन के पास तैनात किए थे। 11 फरवरी को आरोपी मनहरण राठौर मुंह में टावल बांधकर ट्रेन से भागने की फिराक में रेल्वे स्टेशन आया था। जिसे चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक चिद्रागंद चंद्रा, आरक्षक राजेश राठौर व मुकेश यादव ने घेराबंदी कर पकड़ा और दूसरे दिन उसे न्यायालय में पेश किया गया।
साभार: दैनिक भास्कर

