इन्दिरा बालक संकुल में हुई “अंगना म शिक्षा” की शुरुआत*
विकासखंड रायगढ़ संकुल केन्द्र इन्दिरा बालक के शासकीय प्राथमिक शाला चमड़ा गोदाम मे अंगना म शिक्षा* सह संकुल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री कार्तिक राम आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं बीआरसीसी श्री मनोज अगरवाल जी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा शा.प्रा.शा.नवीन सोनुमूड़ा की प्रधान पाठक श्रीमती अनीश अख्तर ,प्रा.शा. राजीव नगर के प्रधान पाठक श्री यशवंत नायक ,व
प्रा.शा.इन्दिरा बालक के प्र.पा. श्री तिलक राम पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आंगनबाड़ी एवं कक्षा 1 ली के बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास का आकलन कर स्कूल पूर्व ही घर के माहौल में खेल- कूद के द्वारा अपेक्षित दक्षताओं को प्राप्त कराना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए माताओं का उन्मुखीकरण कर उनकी क्षमता वृद्धि करने के उदेश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास से संबंधित भाषाई व गणितीय क्षमताओं के जांच हेतु अलग अलग 9 काउंटर बनाया गया व प्रारंभिक स्तर की जांच की गई। जांच उपरांत सभी माताओं को उनके बच्चों की योग्यताओं से अवगत कराते हुए उनमें और किस तरह से निखार लाना है, इसे भी बतलाया गया। इस कार्यक्रम सह प्रशिक्षण की प्रभारी श्रीमती गायत्री शर्मा
थी, जिन्होंने ने डाइड जांजगीर से कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया है, साथ ही इस क्रार्यक्रम के सफल आयोजन मे श्रीमती मंजरी कुजूर,श्री भवानी सिदार,के साथ-साथ ग्राम के वलिटीयर्स का विशेष योगदान रहा, आज के कार्यक्रम में माताओं और बच्चों के साथ-साथ अधिकान्श संकुलो के शैक्षिक समन्वयक,आँगन बाड़ी कार्य कर्ता समस्त शालाओं के प्राथमिक शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही एवं सहभागिता रही।

