जे सी आई रायगढ़ सिटी के द्वारा पब्लिक स्पीकिंग कैंप का आयोजन
जे सी आई रायगढ़ सिटी ने प्रोग्राम डायरेक्टर जे सी मुकेश बजाज, प्रेजिडेंट जे सी दीपक अग्रवाल एवं सचिव जे सी विकास अग्रवाल के नेतृत्व में इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग कैंप का आयोजन किया जिसमे शहर के युवा वर्ग के कई पुरुष और स्त्रियों ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया । क्लब के कुछ मेंबर्स ने भी इस कैंप में भाग लिया ।
इस प्रोग्राम के ट्रेनर जे सी शिरीष तुरकार ने कैंप में भाग लेने वालों को पब्लिक स्पीकिंग के कई गुर और तरीके सिखाये । कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी २९ प्रतिभागियों ने कैंप के बाद एक बदलाव मह्सूस किया एवं कैंप में सीखे हुए तरीकों को अपने जीवन और रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में पालन करने का निश्चय किया ।
कई लोगों के लिए अपने विचारों को सभी के सामने पेश करने में मुश्किल होती है । कई लोग अपनी बात ऑफिस, दोस्त, रिश्तेदारों के सामने नहीं रख पाते है । पेशेवर जीवन में भी पब्लिक स्पीकिंग का सामना स्टूडेंट्स व प्रोफेशनल्स को करना पड़ता है, जहां लोगों के बीच बोलने का विचार ही कइयों को बेचैन कर देता है। असल में पब्लिक स्पीकिंग एक ऐसी स्किल है जो करियर में काफी काम आ सकती है, लेकिन इसमें दक्ष होने पर ही यह आपको फायदा दे सकती है। सही अभ्यास और अनुभव आपको एक कुशल वक्ता बना सकते हैं।
लोगों की इसी भय एवं परेशानी को दूर करने के लिए जे सी आई रायगढ़ सिटी ने इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग कैंप का आयोजन होटल जिंदल रीजेंसी में किया और यह कैंप क्लब एवं प्रतिभागियों के लिए एक सफल एवं जानकारी से भरपूर कैंप रहा ।
उक्त जानकारी संस्था के पी आर ओ जेसी आदित्य अग्रवाल ने दी ।

