ग्राम पंचायतों में टाईट फंण्ड से भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध करावें-कलेक्टर
कोविड-19 टेस्ट, टूनाॅट टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट के धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी और डीपीएम के प्रति नाराजगी जाहिर की
बी.एल.ई के माध्यम से ग्रामीणजनों को आयुष्मान कार्ड बना के निर्देश दिये
कोटवारों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में मुनादी करने के लिए कहा गया है
जशपुरनगर 10 मार्च 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की और प्राथमिकता से गौठानों में खाद बनाने की प्राक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलान अधिकरी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, सभी एस.डी.एम.,जनपद सीईओ, कृषि विभाग के अधिकारी और गौठान के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से गौठानों में बनाये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मनोरा के 04 गौठान, पत्थलगांव के 04 गौठान, बगीचा के 03 गौठान के कार्यो को भी गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने खाद बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी गोठानों के नोडल अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए खाद बनाने की कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खाद बनाने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही चलेगी। गौठानों में अनावश्यक गोबर बहार न पड़े रहे इसका विशेष ध्यान रखे और गोबर को वर्मी टांका में डालने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को 31 मार्च तक 12000 क्विंटल खाद बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य को गंभीरता से करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे गौठान जहाॅ पानी की सुविधा नहीं हैं उन गौठानों में ग्राम पंचायत को दिये गये टाईट फंण्ड से भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकती है। नोडल अधिकारियों को भी अपने संबंधित गौठानों में महिलाओं को जोड़कर के मल्टीएक्टीविटी करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि छ.ग. शासन की सर्वोच्च प्राथकिता वाली योजना गोधन न्याय योजना है। इस योजना के तहत् स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभांवित किया जाना है।
समीक्षा के दौरान कोविड-19 टेस्ट, टूनाॅट टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट के प्रगति की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डीपीएम के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के उदासीनता के कारण कोविड-19 के टेस्ट की प्रगति नही दिख रही है। उन्होनें हिदायत देते हुए कहा कि ऐसे लापरवाही नहीं चलेगी। दिये गये लक्ष्य को शत्प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होनें ने आयुष्मान योजना की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में बीएलई के माध्यम से ग्रामीणजनों का कार्ड बनाने के निर्देश दिये और कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाने के लिए कहा गया है। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की निगरानी के लिए सुजीत पण्डा बगीचा, कुनकुरी, कांसाबेल, विवेक सिंह पत्थलगांव, दुलदुला, शशिकांत नायक को जशपुर, मनोरा,फरसाबहार की जिम्मेदारी दी गई हैं वे संबंधित अपने विकास खण्ड में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बीएलई की मदद करेंगें और मार्गदर्शन देगें।

