● 17 वर्षीय बालक की पतासाजी में लगी सारंगढ़, कोसीर और कनकबीरा की टीमें….
● कल परिजन दर्ज कराये थे बालक के अपहरण की कोसीर थाने में रिपोर्ट…. दिनांक 11.03.2021 को थाना कोसीर में 17 वर्षीय बालक के दोपहर बाद से लापता होने की रिपोर्ट उसके दादाजी द्वारा दर्ज कराई गई है । बालक के दादाजी ने बताया कि बालक अपने पास मोबाइल रखा है, अचानक बालक के लापता होने पर परिजन उसके अपहरण की शंका जहिर किये हैं । कल रात्रि थाना कोसीर के सहायक उप निरीक्षक समयलाल सोनवानी द्वारा एसपी रायगढ़ को घटना की जानकारी दिये जाने पर एसपी संतोष सिंह द्वारा थाना प्रभारी सारंगढ़, चौकी प्रभारी कनकबीरा को अपने एवं कोसीर थाना स्टाफ के साथ अपहृत बालक की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया है । थाना प्रभारी सारंगढ़ द्वारा सभी गांव में बालक के लापता होने की मुनादी कराकर मीडिया के कई ग्रुप में जानकारी शेयर किया गया है । बालक के दोस्तों, रिस्तेदारों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस बालक तथा उसके परिजनों से किसी झगड़ा-विवाद, उधारी लेने-देन, पुरानी रंजीश जैसे हर पहलुओं पर जांच कर रही है । घटना के संबंध में थाना कोसीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 57/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध किया गया है ।