जशपुरनगर 17 मार्च 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज अपने कलेक्ट्रोरेट कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत् निर्माण कार्य, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भत्र्ती प्रक्रिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा दिये जाने के लिए जगह चिन्हांकन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा किया।
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर और कर्मचारियों को ब्लाॅकों में आवासीय सुविधा देने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जगह का चिन्हांकन करने के निर्देश दियें है। उन्होेंने इसके लिए कार्ययोजना बनाने के लिए भी कहा है साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए निकाले गये संविदा भत्र्ती प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करनें के निर्देश दिये हैं ताकि जिन प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों की कमी हैं वहा पर भत्र्ती की जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत् 78 हेल्थ एवं वेंलनेंस सेंटर को भी अपडेट किया जा रहा है।


