जशपुरनगर 17 मार्च 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट कक्ष में गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की और गौठानों में बनाये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद और स्व सहायता समूह के माध्यम से अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, पुशपालन विभाग और एप्पेक्स बैंक के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी से गौठानों में लगाये गये बोर पंप, सौलर पंप, वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति और सोसायटी के माध्यम से खाद के बिक्रय की जानकारी ली गई। उन्होनें कहा कि जिन गौठानों में बोर पंप लगे हैं और जहाॅ पर पानी की विशेष आवश्यकता है उन जगहों पर क्रेड़ा विभाग के माध्यम से सोलर पंप लगाने के निर्देश दिये हैं। ताकि गौठानों में पशुओं के लिए पानी की सुविधा के साथ ही साग-सब्जी उत्पादन और अन्य जरूरत के चीजों के लिए भी पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि खाद की आॅनाईन एंट्री करें ताकि साफ्टवेयर में इसकी प्रगति दिखाई दे। जिन गौठानों में टांके खाली है वहाॅ गोबर भरकर कैचुआ डालकर खाद बनाये और जिन टांकों में पहले से ही खाद बनाने के लिए गोबर डाले गये हैं और अवधि पूर्ण हो गयी है तो खाद को छन्नाई करके पैंकिंग करें और सोसायटी के माध्यम से बिक्रय करके आॅनलाईन एंट्री भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये हैं।


