जशपुरनगर 17 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी के दिशा-निर्देश में जिले के विभिन्न विकासखंडो में मनरेगा कार्यो में अधिक से अधिक रोजगार मूलक एवं हितग्राही मूलक कार्य स्वीकृत करते हुए दिए गए लक्ष्य को अर्जित करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत राज्य द्वारा जिले को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 53.01 लाख मानव दिवस अर्जित करने का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके अंतर्गत विकासखंड बगीचा में 12,14,553, दुलदुला में 4,47,720, जशपुर में 4,75,125, कासांबेल में 6,25,924, कुनकुरी में 7,89,634, मनोरा में 4,12,034, पत्थलगांव में 7,37,790, एवं फरसाबहार में 6,02,307 मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य दिया गया है।

