दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत एक घायल, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी ठोकर, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ठाकुरपाली के पास हुई घटना
रायगढ़ । जिले के कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ठाकुरपाली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर क्रमांक CG13 AE 6400 ने बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी जिससे मौके पर राईतराई निवासी परदेशी और बूंदराम सिदार की मौत हो गई वहीं दहरूराम सिदार घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना कारित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं घटना के बाद चालक फरार हो गया है।

