रायगढ़– स्थानीय रामगुड़ी पारा निवासी एवं पूर्व तृतीय वर्ग कर्मचारियों के प्रांताध्यक्ष ,पुरानी बस्ती की शान जनहित में सदैव समर्पित रहने वाले जुझारू बड़ेभैया राजीव रत्न चौबे जी का आज आकस्मिक निधन हो गया है।मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अभी 2 दिन पूर्व ही मैने उनके अस्वस्थ होने का समाचार शोशल मीडिया में डाला था और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी।लेकिन वे इतनी जल्दी जंग हार गए और इस दुनिया को अंतिम नमन कर गौलोक प्रस्थान कर गये।आपके साथ बिताए हुए पल मुझे हमेशा आपकी याद दिलाते रहेंगे।आप रायगढ़ के पूर्व विधायक आदरणीय स्व रोशन लाल अग्रवाल जी के निवेदन पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और सदैव सक्रिय रहे।यह भी पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
आपको मेरे परिवार की ओर से अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईस्वर से यही प्रार्थना करता हूँ कि वे आपके समस्त परिजनों को इस आकस्मिक आये दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति??????????????
कृष्ण कुमार केशरवानी
पूर्व संवाद प्रमुख रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा रायगढ़

