रायगढ़ – रायगढ़ शहर में कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन सैकड़ो में आ रही हैं और संक्रमण का खतरा भी दिन-प्रतिदिन कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केड़िया ने विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कलेक्टर से माँग की है कि शहर के ऐसे इलाक़ों व मोहल्लों को पहले चिन्हित किया जाए जिन क्षेत्रों से हाल में तादाद में कोरोना पॉजिटिव मिले है उन सभी क्षेत्रों को पहले छोटे कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा जाये और फिर रायगढ़ निगम प्रशासन की मदद से ऐसे सभी छोटे कंटेनमेंट जोनों सहित तमाम कोविड जाँच केंद्रों को, जहाँ से संक्रमण फैलने की संभावना सामान्य से अधिक होती हैं को ठोस रणनीति बनाकर वैज्ञानिक तरीके से अविलंबव नियमित रूप से सेनेटाइज़ किये जाने की जरूरत हैं ताकि उन सभी क्षेत्रों में सामुदायिक संक्रमण की किसी भी संभावना को समूल खत्म किया जा सके।
आगे जारी विज्ञप्ति में युवा भाजपा नेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है और आगामी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए भी केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन शुरू करने की घोषणा की हैं जिसका हम सभी को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ लेने की जरूरत है तभी हम कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को परास्त कर पाने में सफल होंगे।
जारी विज्ञप्ति ने युवा नेता ने फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के तौर पर दिन रात काम कर रहे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ्स, पैरामेडिकल स्टाफ्स, हमारे पुलिस के जवान व जिला प्रशासन के तमाम अफसर व कर्मचारियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आप लोग असाधारण तरीके से पीड़ित मानवता की सेवा कर लोगों का जीवन बचा रहे हैं जिसके लिए पूरी मानवता सदैव आपकी आभारी रहेंगी।

