अजय आनन्द शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि
रायगढ़–स्थानीय कोतरा रोड निवासी श्री परमानन्द शर्मा जी के द्वितीय पुत्र अधिवक्ता अजय आनन्द शर्मा का आज कोरोना से दुखद निधन के समाचार जान कर बहुत दुःख हुआ।
पेशे से अधिवक्ता अजय बहुत हँसमुख, मिलनसार एवं सहयोगी प्रवृत्ति के युवा थे।साथ ही वे भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता भी थे उन्होंने रोशन लाल अग्रवाल जी के चुनाव के समय कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में साथ दिया था और सदैव पार्टी हित में समर्पित रहते थे।आज उनका अकस्मिक निधन मुझे और भाजपा के लिए बहुत बडी अपूरणीय क्षति है।
तीन भाइयों में यह दूसरे नम्बर के थे।इनके पिता जी कोर्ट से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।परमात्मा से मेरी यही विनती है कि वे शर्मा परिवार को इस अकस्मात आये दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आज भाजपा के शहर संवाद प्रमुख कृष्ण कुमार केशरवानी ने अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ,महामंत्री द्वय डिग्री लाल साहू,शक्ति अग्रवाल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अपने सक्रिय कार्यकर्ता अजय आनन्द शर्मा जी को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा पार्टी को दिये गए योगदानों को स्मरण करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट करते हैं।

