मरीजो के परिजनों को सांसद गोमती ने बंटवाये भोजन पैकेट
रायगढ :- पीड़ित मानवो की सेवा भाजपा की राजनीति का आधार रहा है l सांसद गोमती साय ने आह्वान पर सेवा ही संगठन के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय के कोविड़ चिकित्सालय दाखिल मरीजों वा उनके परिजनो को भोजन पैकेट वितरित किया गया l
भारतीय जनता पार्टी से जुटे कार्यकर्ताओ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अनवरत भोजन, फल, सुखा राशन, मास्क व सेनेटाइजर इत्यादि आवश्यक सामग्री निरन्तर वितरित की जा रही है l राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय व प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के निर्देशानुसार जिले की लोक प्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय जी व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के मार्ग दर्शन में आज सेवा ही संगठन आयोजन के तहत मरीजो के परिजनों को भोजन पैकेट वितरित किया गया l इस दौरान रायगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, रायगढ़ शहर जूटमिल मंडल अध्यक्ष शशि शर्मा , युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमित शर्मा ,रायगढ़ नगर भाजपा के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री नरेंद्र ठेठवार, आई सेल प्रभारी रायगढ़ शहर निकुंज शर्मा व रायगढ़ शहर मीडिया प्रभारी कृष्ण केशरवानी, शिवम आचार्य, गोलू यादव, कुंदन दीवान,रायगढ़ शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष मितेश शर्मा, एवन मेहर, उपाध्यक्ष जितेंद्र निषाद,मुक्ति नाथ बबुआ महामंत्री एवं साथी ,नेता, कार्यकर्ताओ ने कोविड नियमों का पालन किया एवं मास्क व दो गज की दूरी का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्ग दर्शन में भोजन पैकेट वितरण का कार्य किया गया l

