प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के इशारे पर की गई प्रशासनिक कार्यवाही :-पूनम
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई प्रशासनिक कार्यवाही को भयभीत करने वाली कार्यवाही निरूपित करते हुए कहा नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा कि प्रशासन सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है l जिला भाजपा अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इसके पहले सांसद निवास में सत्ता से जुड़े नेताओं ने पोस्टर चिपकाए व गुलाब फूल सौपा क्या उस दौरान धारा 144 का उल्लंघन नही हुआ l या उंन्हे सत्ता से जुड़े होने का लाभ दिया गया l एक ही मामले में अलग अलग नजरिया को अनुचित ठहराया l
मास्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैये से आम जनता को अवगत कराने आयोजित प्रेस वार्ता कांग्रेस को नागवार गुजर रही l इस तरह की कार्यवाही को अलोकतांत्रिक करार देते हूए कहा कि विपक्ष को चुप कराने से सत्ता के लिए सवाल कम नही हो सकते l नेता प्रतिपक्ष ने टूल किट का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना महामारी की वजह से देश संकट से गुजर रहा इस दौरान भ्रामक जानकारी फैलाकर देश वासियो के विचलित करने की कोशिश विपक्ष के रूप में कांग्रेस कर रही है l साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र किया जा रहा है l


