बालसमुंद के निवासियों ने सूखा राशन पाकर दी दुआ-कलेक्टर और आयुक्त का जताया आभार
नगर निगम ने कोढ़ी पारा में जाकर बांटे राशन
रायगढ़ बालसमुंद कोढ़ी पारा में रहने वाले 100 से भी अधिक लोगों ने जिला कलेक्टर भीम सिंह के पास जाकर राशन के लिए आग्रह किया था,जिसे संज्ञान में लेकर
कलेक्टर ने राशन व्यवस्था कर वितरण करने हेतु निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय को निर्देशित किया उसी तारतम्य में आज नगर निगम की टीम ने बालसमुंद जाकर करीब 125 लोगों को राशन वितरण किये।राशन पैकेट पाकर बालसमुंद के निवासियों ने कलेक्टर भीम सिंह एवं नगर निगम आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित किया,उन्होंने कहा कोरोनाकाल में हम बेरोजगारी के कारण भुखमरी के शिकार हो रहे थे हम लोगो ने कलेक्टर को अपनी परिस्थिति बताकर राशन दिलाने हेतु निवेदन किया जिस पर कलेक्टर साहब ने हमारे लिये नगर निगम के माध्यम से राशन पैकेट भिजवाये हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते है।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि कलेक्टर सर के निर्देशानुसार आज निगम की टीम ने बालसमुंद मोहल्ला के परिवारों को सूखा राशन प्रदान किया,चूंकि विगत दिन वहाँ के महिलाओं ने कलेक्टर सर को जाकर लॉक डाउन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया था जिसके बाद उन्हें आज राशन वितरित किया गया,आगे भी उन्हें हरसंभव सहायता दिए जाने आश्वासन दिया गया है।
राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा ने बताया कि कमिश्नर सर के निर्देशन में बालसमुंद क्षेत्र जाकर करीब 100 से 125 लोगो को सूखा राशन वितरित किया गया,चिन्हांकित जरूरतमंद परिवारों को राशन दिलाने में वहां के मितानित और स्थानीय महिलाओ ने सहयोग किया,राशन पैकेट में चावल,दाल,तेल,आलू,प्याज,मशाला,हल्दी,सोया बड़ी ,चना आदि खाद्य सामग्रियां दी गई है जो एक परिवार के हफ्ते भर के लिये पर्याप्त है,

