लोकप्रिय कांग्रेसी नेता हफीजुल्ला खान उर्फ दारा भाई को बनाया गया एल्डरमेंन
@नगरवासी व शुभचिंतकों में खुशी की लहर
असलम खान धरमजयगढ़,- नगर के लोकप्रिय समाजसेवी एवम कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व पार्षद जनाब हफीजुल्ला खान उर्फ दारा भाई को नगर पंचायत धरमजयगढ़ का एल्डरमेंन बनाया गया है।
विदित हो की हफीजुल्ला खान नगर के लोकप्रिय नेताओं में शुमार होते हैं।इनकी समाजसेवा की भावना से नगरवासी काफी प्रेरित हैं।हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने वाले दारा भाई काफी प्रसिद्ध और सबके चहेते हैं। उनके एल्डरमेंन बनने की खबर से पूरे वार्डवासियों ,सभी पार्षदगण सहित उनके शुभचिंतकों
में खुशी की लहर है।दारा भाई के एल्डरमेन बनने पर उनके मोबाइल फोन पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।हफीजुल्ला खान ने उन्हें मुबारकबाद देने वाले सभी शुभचिंतकों ,दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

