टारपली विद्यालय में शासन के तय नियमों का पालन करते हुए लिया गया 12वीं का परीक्षा
रायगढ़ – जिला मुख्यालय से 7 कि. मी. पर स्थित टारपाली उच्चत्तर माध्यमिक शाला में शासन द्वारा तय नियमों का पालन करते हुए। 12 वीं का ओपन बुक पद्धति से कोविड – 19 के सभी मानको का पालन कराते हुए, परीक्षा सफल ढ़ंग से संचालित किया गया। टारपाली उच्चत्तर माध्यमिक शाला के प्रचार्या श्रीमती सरला साहा ने बताया कि कोविड के संक्रमण को देखेत हुए। शासन के निर्देशों का पालन कराते हुए, ओपन बुक पद्धति से परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें तय मानक के अनुसार बच्चों और शिक्षकों में भौतिक दूरी, मास्क तथा सेनिटाइजर आदि का उपयोग करते हुए। परीक्षा सामग्री वितरण व संकलन के किया गया। जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एम. आर. यादव व सभी शिक्षकों ने अपना प्रशंसनीय सहयोग दिया।

