विधायक महापौर की बजाय काँग्रेस को अफसरों की उपलब्धियो पर अधिक विश्वास :- पूनम सोलंकी
पूनम का सवाल कांग्रेस स्पष्ट करे कि कांग्रेस विधायक महापौर सभापति की बजाय निगमायुक्त का कार्यकाल अधिक उपलब्धि पूर्ण कैसे ?
रायगढ :- निगमायुक्त के ट्रांसफर पर निगम कांग्रेस के एक खेमे के मन में खुशी के पटाखे फुट रहे तो वही दूसरा खेमा मायूस है l कांग्रेस से जुड़े संगठन
द्वारा निगमायुक्त के कार्यकाल को उपलब्धि पूर्ण बताते जाने पर भाजपा नेत्री व नेता प्रतिपक्ष में जारी विज्ञप्ति के जरिये पूछा है कि कांग्रेस के विधायक महापौर सभापति की बजाय निगमायुक्त का कार्यकाल अधिक उपलब्धि पूर्ण कैसे है ? क्या उपलब्धियों में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नही है l
भाजपा के 15 सालो के सुशासन की याद दिलाते हुए कहा कि अभी अधिकारियों की कार्यशैली पृथक होती है l एक साल के दौरान जनहित में जितने भी कार्य पूरे किए गए उसमे बतौर विपक्ष भाजपा की सहभागिता रही है l विपक्ष की साकारत्मक पहल से पहली बार विकाश कार्यो का मार्ग प्रशस्त हुआ है l जिम्म्मेदारी की कुर्सी संभालने वाले अफसरों पर दबाव उनके कार्यो को प्रभावित करता है l कांग्रेस की सत्ता के बाद अफसरों पर आवश्यक दबाव बढ़ गया है l राजनैतिक दबाव के चलते निगमायुक्त ने अपना ट्रांसफर अन्यंत्र करा लिया है l अफसरों के स्तुति गान पर निगम भाजपा ने आपत्ति दर्ज जताई है l जनहित के कार्यो की शुरुवात पक्ष विपक्ष की माँग के जरिये शुरू होती है उसके बाद विधिवत निगम बजट में स्वीकृत कराया जाता है l जिसे अफसरों द्वारा विधि सम्मत तरिके से पूरा करने में मदद की जाती है l
भजापा की सत्ता के दौरान अधिकारी वर्ग का न ही गुणगान नही किया और नही उनकी कार्यशैली को कभी कटघरे में खड़ा किया जाता थाब l बल्कि तालमेल के जरिये जनहित में निर्णय लिए जाते रहे l निगम आयुक्त को लेकर निगम कांग्रेस में आपसी सर फुटव्वल व गुटबाजी जनचर्चा का विषय रही l ऐसे अनेक मौके आये जब निगमायुक्त की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस के दोनो खेमे तलवारबाजी करते नजर आए l इस वजह से निगम के बहुत से विकास कार्य भी प्रभावित हुआ l निगम में जनहित के कार्यो में बतौर विपक्ष की साकारात्मक भूमिका का उल्लेख करते हुए पूनम सोलंकी ने कहा कि निगम आयुक्त के सम्मान में युवक कांग्रेस उनके कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताये जाने से यह सुनिश्चित हो गया कि स्थानीय कांग्रेस विधायक महापौर व सभापति की बजाय कमिश्नर का एक वर्षीय कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है l युवक कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारी जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि की बजाय सरकारी अफसरों की कार्यशैली को अधिक भरोसे मंद मान रही है l भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा कि निगम में चल रही गुटबाजी से यह बात स्पष्ट हो चली है कि कांग्रेस को विकास की बजाय अपने पसंद नापसंद के अफसर की मौजूदगी व ट्रांसफर से ज्यादा सरोकार है l बैकुंठ पुर कोरिया के जिलाधीश के ट्रान्सफर की खबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा फटाखे फोड़े जाने की जानकारी साझा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि विधायकों से तालमेल नही होने की वजह से ऐसी खबरें मीडिया के जरिये आ रही है l सत्ता से जुड़ी पार्टी के समर्थको द्वारा ट्रांसफर पर इस तरह पटाखे फोड़े जाने की घटना निंदनीय है इस तरह की घटनाओ से अफसरों का मनोबल कम होगा l औऱ वे निष्पक्ष होकर काम नही कर पाएंगे यह गलत परम्परा की शुरुवात है l कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे में असफल बताते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा भेदभाव से परे सुशासन स्थापित करने में सफल रही है यही वजह से कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास धीरे धीरे कम हो रहा l

