तीन माह से नही मिली वेतन, बिजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति संचालिका माया दत्ता के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत कर फिल्ड आफिसर ने वेतन दिलाने की लगाई गुहार
रायगढ़- विजय लक्ष्मी समाज कल्याण समिति रायगढ़ के संचालिका माया दत्ता के संस्था में विगत कई वर्षो से दिजोरी सिदार पिता जन्मंजय सिंह सिदार निवासी केसाईपाली पुसौर रायगढ़ फिल्ड आफिसर के रूप मे कार्य करती थी ,तीन माह से एनजीओ संचालिका माया दत्ता द्वारा उक्त फिल्ड आफिसर को वेतन नही दिया गया ,वेतन मांगे जाने पर टालमटोल करती आ रही है ,आज तक न ही पूरी वेतन दे रही है न ही हिसाब बता रही है ,पिड़िता ने यह भी बताई की पूर्व में करीब 6000 का चेक दिया था ,उसे भी बैक ने खाताधारक के खाते मे पैसे नही है कहकर वापस कर दिया है ,पिड़िता दिजोरी सिदार ने माया दत्ता के पास अपने वेतन की मांग को लेकर कई बार गुहार लगा चूकी है पर आज तक उसे वेतन नसीब नही हुआ है ,पिड़िता ने माया दत्ता से तंग आकर कलेक्टर से वेतन दिलवाने की गुहार लगायी है.अब यह देखना है पिड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।

