?महेश साहू ने साथियों सहित डॉ शक्राजीत नायक को दिया श्रद्धांजलि?
नायक जी बहुत ही भोले भाले थे उनकी यादें सदैव स्मरणीय रहेगा
खरसिया : प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा जिलामंत्री महेश साहू खरसिया ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जन जन के नेता रहे डॉ शक्राजीत नायक का शोक सभा/ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर अपने साथियों सहित दीपक जलाकर,पुष्पहार चढ़ाकर अत्यंत भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे नमन किए । महेश साहू ने कहा की स्रद्धेय जन नेता डॉ. शक्राजीत नायक से मैं खुद भी लंबे समय से व्यक्तिगत रूप से जुड़ा रहा हूं जिनके व्यवहार से अभिभूत हूं । और जैसा कि उनका व्यक्तित्व रहा है और लोगों को बड़े ही सद्भाविक रूप से सहयोग करने की मानसिकता रखते थे जिस संजीदगी व दिलेरी से अपनापन देते थे जिनका कार्य गतिविधि में बड़े ही निर्मलता के साथ निर्वहन करने ऐसे साफ स्वच्छ छबी मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी आज हम सब के बीच में नहीं होना पूरे क्षेत्र वासियों तथा छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है ऐसे असहनीय बज्राघात दुख के बेला में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की परिवार जन एवम इष्ट मित्रों,शुभ चिंतकों को इस अपार दुख को सहने की संबल दें और डॉक्टर साहब भैया शक्राजीत नायक को प्रभु अपने श्री चरणों में सद्गति दें । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महेश साहू खरसिया,नूतन पटैल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा महका मंडल खरसिया,मोहन गवेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जोबी मंडल खरसिया,ओम प्रकाश डनसेना मंडल मंत्री भाजपा जोबी मंडल खरसिया,सुब्रत साहू,गजेंद्र साहू,आकाश साहू, ऋषभ साहू , रमेश यादव,दीपक चौहान इत्यादि स्नेही जनों ने भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए
ओम शान्तिः शान्तिः शान्तिः???

