विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित हुआ चित्रकला प्रतियोगिता
@घरघोड़ा न्यायालय द्वारा अनुकरणीय पहल
असलम खान धरमजयगढ़ /घरघोड़ा ब्यूरो:- माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय,जिला रायगढ़ श्री रमा शंकर प्रसाद के दिशा निर्देशन में तथा तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय घरघोड़ा श्री अच्छेलाल काछी जी के द्वारा आज 12 जून 2021 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर घरघोड़ा के विभिन्न विद्यालयों में ऑन लाईन माध्यम से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के कन्या हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, जिंदल स्कूल सहित अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया एवं प्रतियोगिता में बच्चों ने अत्यन्त सराहनीय चित्रकला का प्रदर्शन किया है। उक्त प्रतियोगिता का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट घरघोड़ा श्रीमती शिवानी सिंह ने किया।
उक्त चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम के ऑन लाईन माध्यम से सुचारू संचालन में शिक्षक संदीप पांडेय, सत्यनिधि द्विवेदी एवं अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर ने महत्वपूर्ण सहयोग किया गया।प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं पारिणाम की घोषणा मूल्यांकन के पश्चात की जाएगी।