पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक हुई सपन्न
@पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों पर हुईं खास चर्चा
असलम खान रायगढ़ ब्यूरो –जिला पत्रकार कल्याण परिषद के तत्वावधान में शनिवार को जिला स्तरीय पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रायगढ़ अंचल कार्यालय जनपद पंचायत रोड़ रायगढ़ में हुई.जिसके मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक बयार के प्रधान संपादक सुभाष त्रिपाठी ,आंनद उपाध्याय,अभिषेक उपाध्याय,व पत्रकार कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष महादेव परिहारी उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ,गोविंद बरेठा ,लक्की गहलोत ,प्रकाश थवाईत, जय,अजय श्रीवास्तव ,ने सयुंक्त रूप से किया ,बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारिकियों से बिचार- विमर्श किया गया।
जिसमें खासकर सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों की स्वंय श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बाबजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथें स्तंभ के रूप में निर्भीक,निष्पक्ष अडिग रहने आदि महत्वपूर्ण विषय पर जोर दिया गया। जिसमें सभी ने एक स्वंर में पत्रकार कल्याण परिषद के संगठन की मजबूती पर अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि शहर की मजबूती के बाद यथा शीघ्र जिले के हर ब्लांक ईकाई का गठन किया जायेगा । जिले को मजबूती देने उपरांत पूरे प्रदेश के विभिन्न जिले में पत्रकार कल्याण परिषद की ईकाई गठन कर परिषद को बेहतर ढंग से मजबुत किया जाऐगा।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रमेश अग्रवाल ( नावापारा छाल खरसिया ) आफताब खान, संजय शर्मा, पुरूषोत्तम प्रजा ,पियुष, रंजनी यादव,दिजोरी सिदार , फिरोज कुरैशी ,शिव राजपूत, बिजय मौर्य परमेश्वर साहू,आदि उपस्थित रहे।धरमजयगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार असलम खान,शेख आलम ने भी इस संदर्भ में दूरभाष पर चर्चा कर अपनी सहमति जताई ।पत्रकारों के हित में पत्रकार कल्याण परिषद की इस अनुकरणीय पहल की सराहना की।

