सांसद गोमती साय ने लैलूंगा के सुयोग्य कर्मवीर रामकुमार साय को नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि
@भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
असलम खान धरमजयगढ़/लैलूंगा – अपने संसदीय क्षेत्र में सरकार की योजनाओं एवम गतिविधियों के प्रचार प्रसार एवम सुचारू रूप से संचालन के लिए, साथ ही आवश्यक बैठक में भाग लेने हेतु सांसद गोमती साय ने लैलूंगा के कर्मवीर रामकुमार साय को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।बता दें श्री साय को स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग जिला रायगढ़ संभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है।
बताते चलें कि रामकुमार साय इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग में रहते हुए रायपुर सहित रायगढ़ क्षेत्र में लगातार 33वर्षों तक कुशलता पूर्वक पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा दे चुके हैं।यह भी बताना लाज़िमी है के रामकुमार रायगढ़ लोकसभा के पूर्व लोकप्रिय संसद विष्णुदेव साय के 13साल तक निज सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।इस दौरान इनकी कार्यशैली काबिले तारीफ रही है।
विदित हो नव नियुक्त सांसद प्रतिनिधि रामकुमार जी क्षेत्र में बहुसंख्यक कंवर समाज से बिलांग करते हैं,तथा समाज में इनकी अच्छी पूछ परख व गहरी पैठ रखते हैं।इसका लाभ निसंदेह आने वाले समय में पार्टी सहित आम जनता को मिलेगा।यही वजह है इनकी सभी खूबियों के मद्दे नजर सांसद गोमती साय ने एक जौहरी की तरह रामकुमार साय को हीरा के रूप में अपना प्रतिनिधि चुना है।
इसके अलावा रामकुमार साय की पत्नी श्रीमती शांता साय विगत लंबे समय सन 1996से क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय रही हैं।भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर आसीन होकर अच्छा कार्य करती आ रही हैं।शांता साय पूर्व जनपद अध्यक्ष के ओहदे पर विराजमान रह चुकी हैं।वहीं वे वर्तमान में बीजेपी रायगढ़ की जिला उपाध्यक्ष हैं।बहरहाल रामकुमार साय ने उन्हें सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर संसद गोमती साय जी के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हुए ,अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा ,ईमानदारी बरतने की बात कही है।

