महंगाई को लेकर कांग्रेस के विरोध को पूनम सोलकी ने बताया नौटंकी
आजादी के बाद से 65 सालो तक काबिज कांग्रेस सरकार में बड़ी 10 हजार गुना महंगाई
रायगढ :- आजादी के बाद 65 सालो तक सत्ता पर काबिज रहने वाली काँग्रेस के शासन काल मे 4 हजार से 10 हजार गुना महंगाई बढ़ने का दावा नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने किया है l मीडिया को जारी बयान में भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस को कोरोना काल मे धरना प्रदर्शन की अनुमति है लेकिन भाजपा कार्यालय में प्रशासन के अधिकारी दवाब बनाते है और नोटिस जारी करते है l जिला प्रशासन के इस दोहरे रवैये पर नेता प्रतिपक्ष पूनम ने कठोर आपत्ति जताई है l साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया l उन्होने कांग्रेस को चुनौति देते हुए कहा अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो महंगाई के मुद्दे पर सार्वजनिक डिबेट करे l 2014 के बाद सात बरसो से दिल्ली की सत्ता से दूर रहने वाली काँग्रेस प्रायोजित विरोध के जरिये देश के अंदर नेगेटिव वातावरण निर्मित कर रही है l आज़ादी के बाद कांग्रेस के 65 सालो पर मोदी के सात साल भारी पड़ गए है l 1947 से 2013 तक कांग्रेस शासन और उसके सहयोगी टी एम सी,एन सी पी,बी एस पी,सपा,पी डी एफ,आर जे डी, डी एम के,मुस्लिम लिग, इत्यादि सभी पार्टीयाँ गठबंधन के जरिये कांग्रेस के साथ केंद्र व राज्य मे सरकार बनाती रही l आजादी के बाद से 2013 तक मूल्य वॄद्धि का आंकड़ा उपलब्ध कराते हुए पूनम सोलंकी ने कहा कि आजादी के बाद 27 पैसे प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल कांग्रेसी सरकार के दौरान 75/- प्रति लीटर पहुँच गया l वही डीजल 10 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर शक्कर 40 पैसे प्रति किलो से बढ़कर 43/- प्रति किलो चावल 12 पैसे प्रति किलो से बढ़कर 40/- प्रति किलो आलू 25 पैसे प्रति किलो से बढ़कर 10 से 12/- प्रति किलो दूध 12 पैसे पर लीटर से बढ़कर 40/- प्रति लीटर हो गया l 20 रुपये में मिलने वाली साइकिल 4500/- तक पहुंच गई l 88/- प्रति तोला मिलने वाला सोना 28000/- प्रति तोला तक पहुंच गया l दिल्ली से मुंबई तक हवाई जहाज का किराया 140/-से बढ़कर 5700/- हो गया l इन 65 बरसो दौरान भाजपा की सरकार नही थी फिर ये महंगाई कैसे बढ गई ? इसका जवाब जनता कांग्रेस से चाहती है l 4000 से 10000 गुना तक महंगाई कांग्रेस और उसके समर्थक पार्टियों के शासन की देन है l कांग्रेस द्वारा मूल्य वृद्धि को लेकर किया गया विरोध सिर्फ नौटंकी है l विरोध के जरिये अपना अस्तित्व बचाने का काम कांग्रेस कर रही है l महंगाई कांग्रेस सरकार की कोख में पलती रही लेकिन कांग्रेस ने इसका ईलाज नही किया l सत्ता से दूर होते ही कांग्रेस को अब जनता की चिंता सताने लगी है l आम जनता यह बात समझती है l

