जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर नगर (छ.ग.)समाचारकोरोना संकट काल में भी राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था रही मजबूत-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर वासियों को दी विकास कार्यों की सौगातजिले में 283 करोड़ 70 लाख रूपए के 585 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गयाकोरोना काल में भी जिले में निरंतर चल रहे विकास कार्य – प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत
जशपुरनगर 14 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जशपुर जिले में 283 करोड़ 70 लाख रूपए के 585 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले में 81.95 करोड़ रुपए की लागत के 377 कार्यों का लोकार्पण और 201.75 करोड़ के 208 कार्यों का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना संकट ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, लेकिन पूरे कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में न तो रोजगार की कमी हुई और न रोटी की। राज्य सरकार की योजनाओं से इस चुनौती पूर्ण समय में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत और गतिशील रही। प्रदेश में किसानों और वनवासियों के कल्याण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय जैसी योजना शुरू की गई है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों को गांवों में ही रोजगार मिल रहा है।
इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रवींद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। जशपुर जिले से संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती रत्ना पैंकरा, जनपद पंचायत अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि, मनोज सागर, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर कार्यक्रम में जुड़े।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण और भूमिपूजन शुभारंभ के अवसर पर अपनी हार्दिक बधाई शुभकामनाएॅ देते हुए कहा कि आज जशपुर जिले में विकास के कार्य तेजी से किये जा रहें हैं। जशपुर बॉर्डर जिला होने के कारण कोरोना संक्रमण होने की ज्यादा संभावना को देखते हुए लोगो को संक्रमण से बचाने के लिए बेहतर कार्य किये गये। और इसी का ही सकारात्मक परिणाम रहा कि आज जशपुर जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो गयी है।
उन्होने ने कहा कि सन्ना में काॅलेज की स्थापना, जशपुर में तीरंदाजी केन्द्र की स्थापना, बगीचा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, बगीचा में 40 लाख रुपये से मुक्तिधाम का विकास, जिला मुख्यालय जशपुर में रौनियार समाज धर्मशाला निर्माण और कंवर समाज भवन-पेमला, परिसर विधानसभा पत्थलगांव के आहाता निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले की स्व-सहायता महिलाएं वनधन विकास केन्द्र से जुड़कर महुआ से सेनेटाईजर बनाने का कार्य कर ही हैं अब तक 57 लाख रूपये की सेनेटाईजर का विक्रय कर चुके हैं और अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। उन्होनें बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनातंर्गत अब तक 15258 कृषक को राशि 53.58 करोड़ राशि का विरतण किया जा चुका है। गोधन न्याय योजनांतर्गत् 7930 पशुपालक और 6499 गोबर विक्रय करने वाले पशुपालकों से अब तक कुल मात्रा 97281.86 क्विं. के राशि 182.18 करोड़ की गोबर क्रय की गई है।
प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने अपने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल में भी छ.ग. शासन के विकास कार्य निरंतर जारी है और जशपुर जिले को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। ताकि लोगो को इसका लाभ मिले। कोरोना काल में हर जरूरमंद लोगो तक उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्राथमिकता से राशन सामग्री पहुंचाई गई है ताकि संकट के इस घड़ी में लोगो को कोई परेशानी न हो।
संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारा को बुलंद किया है और कोरोना काल के समय में जशपुर जिले में मनरेगा के अंतर्गत् जरूरत मंद लोगों को 12,48,947 मानव दिवस तक का कार्य दिया गया है। जिले के लिए विशेष उपलब्धि रही।
उन्होंने कहा कि बीसी सखी एवं डीजि-पे दीदी ग्रामीण क्षेत्रो मे बैकिंग सुविधाएं करा रही है अब तक बीसी सखी के माध्यम से कुल 25 करोड़ 18 लाख की राशि का वित्तीय लेनदेन किया गया और दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक पेंशन एवं अन्य राशि घर पहुंच सेवा के तहत् भुगतान की गई।
जशपुर विधायक विनय भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष 04 और 05 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जशपुर जिले में प्रवास के दौरान लगभग 800 करोड़ के लागत् से विकास कार्यो की सौगात दी थी। उन्होनें कहा था कि जशपुर बेहद ही सुन्दर जिला और इससे भी ज्यादा सुन्दर यहाॅ के लोग हैं। विधायक ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता से सुना और पूरी भी किए। उन्होनें सिंथेटिक हाॅकी टर्फ स्टेडियम में दर्शकों के देखने के लिए दर्शक दीर्घा एवं लाईट की मांग की।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत प्रतिवेदन वाचन करते हुए कहा कि जशपुर जिला जहां चाय बागान, नाशपाती, काफी, तेन्दूपत्ता आदि बड़ी संख्या में पाया जाता है। जिले के 8 विकासखंडों तथा 9 तहसील में फैला आबादी लगभग 10 लाख की है। आज जशपुर को लोकनिर्माण कार्य 62 कार्य में 80.44 करोड़, आदिमजाति विभाग अंतर्गत 54 करोड़ 10 लाख, स्वास्थ्य विभाग में 6 करोड़ 37 लाख, कृषि विभाग द्वारा 42 कार्य 6 करोड़ 21 लाख, पंचायत विभाग द्वारा 24 करोड़ 31 लाख एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण के 7 कार्याें का 25 करोड़ 50 लाख के कार्य भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में कोविड-19 का दर काफी कम हो गया है अपै्रल में जहां 44 प्रतिशत् से घटकर 3 प्रतिशत् रह गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् जनहानि के मामलों में पिछले वर्ष 197 प्रकरण में 6 करोड़ 18 लाख तथा इस वर्ष 120 प्रकरणों में 4 करोड़ 84 लाख स्वीकृत किए गए है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर भी सहायता राशि पहुंचाई जा रही है।
स.क्र./1147/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 12

