डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस व जन्म तिथि तक प्रदेश भाजपा के कार्यक्रम विविध प्रकार से आयोजित होंगें–कृष्ण केशरवानी
रायगढ़–छत्तीसगढ़ भाजपा के द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर से लेकर मण्डल स्तर, मतदान केंद्र के बूथ स्तर तक आगामी दिनांक 23से लेकर 6 जुलाई जन्मदिन दिवस पर विभिन्न प्रकार के आयोजन जिला भाजपा एवं शहर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का निर्देश प्राप्त हुआ है।इस विषय में जानकारी देते हुए रायगढ़ शहर मण्डल के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम एवं संवाद प्रमुख कृष्ण कुमार केशरवानी ने कार्यक्रम के बारे मे बताया कि आगामी दिनांक23 जून को पार्टी के प्रेरणा स्रोत आदरणीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर एवं सार्वजनिक स्थानों में स्थापित उनके प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन त्याग एवं बलिदान पर व्यख्यान आयोजित किया जावेगा।
प्रत्येक बूथ स्तर तक संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण23जून से 6 जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
प्रत्येक कार्यक्रम के पूर्व वृहद स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करें।
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत प्रत्येक नदी,तालाब एवं कुओं से प्लास्टिक, कचरों की साफसफाई इन दिवसों में प्लास्टिक मुक्त सफाई सम्पन्न करें।
*छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के अनुसार 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद *मुखर्जी जीके प्रतिमाओं पर प्रातः काल माल्यार्पण करना एवं इसी दिन प्रदेश के द्वारा भेजे गए अतिथिगणों के द्वारा संगोष्ठी के उपरांत कम से कम 50 लोगों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करना है।इसके पश्चात 24* जून को मण्डल स्तर तक जिला भाजपा द्वारा नियुक्त किये गएअतिथी गणों के द्वारा संगोष्ठी एवं 25 जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करना है।साथ ही 27 जून से 30 जून तक मण्डल द्वारा बूथ स्तरपर कार्यक्रम आयोजित कर कम से कम 5 स्थानों में वृक्षारोपण आयोजित करना चाहिए।प्रत्येक मोर्चा के द्वारा बूथ लेबल एवं मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर 5 स्थानों में वृक्षारोपण सुनिश्चित करें।
उपरोक्त वृक्षारोपण में पीपल, बरगद,आँवला एवं नीम का पौधों को ही लगाना है और यह आप सभी सुनिश्चित करें।


