आज दिनाँक24जून 2021गुरुवार को सांध्य समय रायगढ़ में बहुजन समाज पार्टी नगर कमेटी के तत्वधान में सन्त कबीरदास जी के जयंती व रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सादे समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें दोनों शख्सियतयत के छायाचित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।जिसमें मुख्यरूप से बसपा के जिला प्रभारी मा डॉ रूपलाल चौहान,जिलाध्यक्ष मा इन्नोसेन्ट कुजूर, महिला जिला प्रभारी श्रीमती सुकृता मनहर,नगर अध्यक्ष मा नवीन महन्त जी,मुख्य अतिथि मा बृजेश नंदे जी,भूषण चक्रधारी जी,रामकुंमार बंजारे जी,संग्राम निरालाजी,अन्य पि व महिला श्रीमती केशवह चक्रधारी मेम तथा अन्य शुभचिंतक गण उपस्थित रहे हैं।संत कबीरदास के जीवन- दर्शन,धार्मिक अंधविस्वास,आडंबर, पाखण्ड,ढोंग,प्रेम भाईचारा के बिचारो को क्रमशः श्री ब्रजेश नंदे जी,रूपलाल चौहानजी,नवीन मंहतजी,सुकृता मनहर मेम, रामकुंमार बंजारेजी,संग्राम निराला जी बिशेष रूप से संबोधित किये।
जिला अध्यक्ष इन्नोसेन्ट कुजूर के द्वारा गढ़ मंडला जबलपुर की रानी दुर्गावती के जीवन,राजसत्ता,बीरता,बलिदान की संछिप्त जानकारी दी गई।कुछ झलकिया साझा की हैं।
इन्नोसेन्ट कुजूर
जिला अध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी रायगढ


