जशपुरनगर 14 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा आज जशपुर के बालाछापर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी. सुथार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय संस्थान की बी.के. चित्रा, राधिका सहित संस्थान की अन्य बहनें एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भी आम लीची, जामुन जैसे अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा कलेक्टर श्री कावरे को अध्यात्म की ओर नामक किताब भेंट किया गया।

