जशपुरनगर 14 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 जशपुर के पत्थलगांव विकासखंड में 4 सीसीरोड एवं एक पुलिया निर्माण सहित 5 कार्यो के लिए कुल 20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
जिसके अंतर्गत पत्थलगांव के मुड़ापारा में मेसोंदीपारा में 150 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 3.90 लाख, सुखरापारा में रवि घर से खसरू घर तक 100 मीटरसीसी रोड निर्माण हेतु 2.60 लाख, सुखरापारा में सुनिल घर से आसन घर तक 120 मीटर सीसी रोड़ निर्माण के लिए 3.12 लाख, जामजुनवानी के सुखरापारा बस्ती में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख तथा सुरेश पुर के ढेलूपारा से सुसडेगा पहुंचमार्ग में पुलिया निर्माण के लिए 5.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माणकार्य हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

