कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कहा कि आगे आने वाले समय में कोरोना थर्ड फेज के लिए आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिले को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराना है। इससे ही कोरोना के आने वाले तीसरे फेज से जिले को बचाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारी को लक्ष्य के अनुसार हर रोज टीकाकरण कराने और जल्द से जल्द कोरोना जिले को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना टेस्टिंग की चर्चा की। इस दौरान आरटीपीसीआर जांच व अन्य जांच द लक्ष्य से कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लक्ष्य के अनुसार हर रोज जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

