बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने ब्लॉक स्तर पर संस्थागत प्रसव पर चर्चा की। इस दौरान रायगढ़ अर्बन सहित तमनार, पुसौर आदि ब्लॉक में संस्थागत प्रसव की संख्या पूर्व से कम रही। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने और इसके लिए मैदानी क्षेत्रों पर मितानिन व अन्य स्टाफ को लोगों को जागरूक करने के लिए लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री सिंह ने 24 घंटे इलाज सुविधा आधारित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या बढ़ाने और आवश्यकतानुसार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने एएनएम की पदस्थापना करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश सीएमएचओ डॉ.केशरी को दिए।

