कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता और लोगों को मिलने वाली नि:शुल्क दवाइयां की स्थिति पर भी चर्चा की। इस दौरान कई अस्पतालों में दवाइयां नहीं होने या कम होने की बातें सामने आई। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को शासन द्वारा तय सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध दवाइयों की स्थिति को समय पर अपडेट करने और सभी शासकीय अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध समय पर कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की स्थिति पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


