छात्रों की मेरिट सूची के संबंध में 22 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़, 19 जुलाई2021/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 वीं चयन परीक्षा सत्र 2021-22 पूर्ण कर ली गई है एवं छात्रों की मेरिट सूची जारी करने से पूर्व दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। दावा-आपत्ति 22 जुलाई 2021 शाम 5 बजे से पूर्व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा रायगढ़ में जमा कर सकते है। परीक्षार्थियों की मेरिट सूची बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुडपार खरसिया, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी धरमजयगढ़ एवं जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in में देख सकते है।


