जशपुरनगर 21 जुलाई 2021/ जेल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार विचाराधीन बंदी स्व.अनुराग सिंह आत्मज भागवत सिंह की मृत्यु पर कलेक्टर श्री कावरे ने उक्त घटना की विस्तृत दण्डाधिकारी जांच हेतु अतिरिक्त दण्डाधिकारी जशपुर श्री आई.एल.ठाकुर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक माह में जांच प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए है।


