रायगढ़, 23 जुलाई2021/ शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वीं प्रवेश, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 की तिथि को पुनर्निर्धारित कर 11 अगस्त 2021 कर दिया गया है। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि चयन परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि के प्रवेश पत्र वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/index.aspx से डाउनलोड करें तथा प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केन्द्रों पर से प्रस्तुत करें। उम्मीदवारों द्वारा चयन प्रवेश पत्र में दिए गए कोविड प्रोटोकाल संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।


