सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह व प्रांतीय कमेटी के मदनलाल कोर्पे (का. अध्यक्ष), पुरूषोत्तम गौतम उपाध्यक्ष हीरालाल नायक महा सचिव, व्ही.एस. आतराम सचिव, श्रीमती वंदना उइके महिला अध्यक्ष की उपस्थिति में दिनांक 25 जुलाई 2021 को अखिल भारतीय कंवर समाज भवन गोवर्धनपुर रोड में आदिवासी समाज रायगढ़ जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष यशवंत राज सिंह को बनाया गया, उपाध्यक्ष रामकुमार सिदार, कार्तिक राम पोर्ते, श्रीमती ज्योति भगत, सचिव विजय कुमार तिर्की, सहसचिव देवेन्द्र कुमार सिदार, फागराम नेताम, श्रीमती सुशीला केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष इनोसेन्ट कुजूर, उप कोषाध्यक्ष वृषकेतु भोय को चुना गया। कानूनी सलाहकार प्रताप खलखो, निर्दोश केरकेट्ा, देवनिस खलखो, भैरोसिंह सिदार। चुनाव अधिकारी फागुलाल सिदार एवं उचितराम सिदार के द्वारा चुनाव कराया गया। प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह एवं हीरालाल नायक महासचिव के द्वारा सर्व आदिवासी समाज के पंजीकृत संस्था के चुनाव के संबंध में अपनी-अपनी राय व्यक्त किये हैं। कोषाध्यक्ष पद से नियुक्त होने के बाद इनोसेन्ट कुजुर ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज दिन प्रतिदिन पिछड़ ही रहे हैं और उनके घर, जमीन को उद्योगपतियों द्वारा कौड़ी के भाव में खरिदा जा रहा है और उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है साथ नौकरी देने का वादा कर भी उन्हें नौकरी नहीं दिया जा रहा इसी प्रकार आदिवासियों के साथ शोषण अत्याचार लगातार हो रहे हैं उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम आदिवासियों को एकता होना बहुत ही जरूरी हो गया है। इस सोच को लेकर सर्व आदिवासी समाज का गठन किया गया है। सभी आदिवासी भाईयों से अपील है कि अधिक से अधिक हमारे संगठन में जुड़ कर आदिवासियों को न्याय दिलाने की भागीदारी बने। वहीं इस अवसर पर रायगढ़ जिला के विभिन्न ब्लाकों से सैकड़ों आदिवासी समाज के लोगों की उपस्थिति रही।


