रायगढ़/ दुनिया के खेल प्रतिभा का महाकुंभ टोक्यो जापान में चल रहे ओलंपिक खेलों में जहाँ देश के खिलाड़ीयों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है मैडल के लिए हमारा पूरा देश ये दुआ कर रहा देश में ओलंपिक खेलों का मेडल बड़े यह कथन साम्बो मार्शल आर्ट्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता ने कहा ये खुशी की बात है कि साम्बो मार्शल आर्ट्स को भी अब पूरी तरह से ओलंपिक खेलो में शामिल कर लिया गया है आने वाले समय में हमारे भारत से भी साम्बो मार्शल की टीम ओलंपिक खेल में भाग लेंगी , बता दे कि टोक्यो ओलिंपिक के शुरुआत में ही सभी खेलो के ओलंपिक बैठक के दौरान साम्बो मार्शल आर्ट , म्यु थाई , किकबॉक्सिंग समेत 5 खेलो को पूरी तरह से अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ ने मान्यता देते हुए उनको कार्यो की प्रसंसा भी की छत्तीसगढ़ साम्बो प्रभारी रेन्शी श्याम गुप्ता ने कहा छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभा को भी अब आगे लाने की हम पूरी तैयारी करेंगे ताकि आने वाले समय मे ओलिंपिक खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी भारत का प्रतिनिधित्व करे ।


