निर्वाचन कार्य के संबंध में ली जानकारी, ग्राम पंचायत और नगरीय निकायवार अलग-अलग फोल्डर तैयार करने के निर्देश दिए हैं
जशपुरनगर 29 जुलाई 2021/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री ठाकुर राम सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय एवं स्थानीय निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। और गतिविधियों की जानकारी ली। इन्होंने ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के लिए अलग-अलग निकायवार फोल्डर तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जानकारी एक ही जगह व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सके। और निर्वाचन कार्य में आवश्यकता पड़ने पर फोल्डर का उपयोग किया जा सके।
उन्होंने निर्वाचन कार्यो के संबंध में भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महादेव कावरे, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एवं अपर सचिव श्री आलोक श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य की भी सराहना की।


