राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक साहू का दुखद निधन, मृत्यु पूर्व किया था देहदान
▪️ साहू समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
खरसिया। मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.जया साहू तथा डॉ.त्रिभुवन साहू के पिताश्री का दुखद निधन बुधवार की देर रात को हो गया। वहीं उनकी इच्छा के अनुरूप परिजनों ने गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को दान में दे दिया।
ग्राम करुमौहा के सेवानिवृत्त शिक्षक सीपी साहू पूरे अंचल में लोकप्रिय शिक्षक थे। वहीं उन्होंने कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु उपरांत मेडिकल कॉलेज में देहदान का संकल्प लिया था। वे चाहते थे कि जिस तरह उनका होनहार बेटा डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर रहा है, वैसे ही मेडिकल कॉलेज के अन्य छात्र भी कुशल डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करें। उल्लेखनीय होगा कि जनगणना में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक सीपी साहू को राष्ट्रपति के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका है।
▪️ सीपी साहू अमर हो गए : महेश साहू
साहू समाज के रत्न शिक्षक सीपी साहू के निधन पर पूरे समाज ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं साहू संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा एवं दूरदृष्टि की सोच ने शिक्षक सीपी साहू को अमर कर दिया है, परंतु स्थूल रूप से उनकी कमी पूरे समाज को सदैव खलती रहेगी। सीपी साहू हमारे संरक्षक तथा कुशल मार्गदर्शक ने अपने जीवन को बड़े ही पारदर्शी भाव के साथ सामाजिक,धार्मिक कार्यगतिविधि के अंतर्गत अपना जीवन निर्वहन किए व उनके पुण्य प्रताप से काफी लंबे समय से डा त्रिभुवन साहू ने जिला साहू संघ रायगढ़ में अपने सामाजिक दायित्व को बड़े ही बखूबी से निर्वहन करते हुवे हर ओ दिशा में तन,मन,धन के साथ अत्यंत उदार भाव से अपार सहयोग देते आ रहे हैं । ऐसे समाज सेवी परिवार का सहिरदय सामाजिक सम्मान समारोह होना चाहिए ।


