## नागरिक सुरक्षा सेवा ##संगठन चला रहा जन जान पर्यावरण संरक्षण अभियान ## रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवँ ग्राम पंचायत पुसौर नावापारा के सँयुक्त तत्वावधान में जिला वनमंडलाधिकारी प्रणव मिश्रा जी ,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ,राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा पुर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार, राष्ट्रीय युवा सचिव हिमान्शु चौहान ,सरपंच महादेव चौहान ,उपसरपंच विजय गुप्ता,प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह ,संजय गुप्ता ,रेंगालपाली आयुर्वेदिक डॉक्टर संतोष गुप्ता,सत्यदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष देव कुमार विश्वकर्मा, जिला महिलाध्यक्ष रश्मि खलखो ,वन अधिकारी राजकुमार सारथी एवँ युग प्रभात समिति के अध्यक्ष गौरांग गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील बैरागी, संयोजक सुनील साहू व युवा साथी,साथ ही ग्राम पंचायत के वृद्ध एवँ मातृशक्तियों के मुख्य आथित्य में स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर वंदेमातरम युवा संकल्प जन जान पर्यावरण संरक्षण अभियान वृक्षारोपण के उद्देश्य को सभी मुख्य अतिथियों द्वारा आने वाली पीढ़ियों को बचाने बहुत ही आवश्यक ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने सेवा कार्य बताया गया वही मुख्य अतिथि जिला वनमंडलाधिकारी ने बहुत ही गंभीरता से जिले में कोल माइन्स प्लांट होने जंगलों के नष्ट होने से मानव स्वास्थ्य को लेकर जो गंभीर समस्या पैदा हो चुका है उसको कुछ हद तक महान कार्य की पूर्ति वृक्षारोपण कर किया जा सकता है जिसे आप हम मिलकर पूरा कर सकते हैं तत्त पश्चात मुख्यअतिथियों एवँ ग्राम पंचायत के उपस्थित युग प्रभात समिति के युवा नेतृत्व ,मातृशक्ति, वृद्ध जन ,बच्चों के द्वारा ऑक्सीजन पीपल, बरगद, जामुन, आंवला ,आम के 100 पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत एवं युग प्रभात समिति के युवा सम्मनिया सदस्यों ने ली आयोजन में आभार प्रकट मनोरंजन साहू जी ने किया ।


