जशपुरनगर 05 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने मनोरा विकासखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तान में आहाता निर्माण हेतु कुल 44 लाख 90 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत मनोरा के ग्राम पंचायत बेंजोरा के ग्राम अंधला एवं ग्राम पंचायत आस्ता के कुम्हारटोली में अल्पसंख्यक समुदाय के ईसाई कब्रिस्तान में आहाता निर्माण हेतु 15-15 लाख एवं ग्राम पंचायत हर्राडीपा में मुस्लिम कब्रिस्तान में आहाता निर्माण के लिए 14 लाख 90 हजार की स्वीकृति दी है। इस हेतु संबंधित विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।


