जशपुरनगर 16 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने हाथी के हमले से फरसाबहार विकासखंड की 45 वर्षीय बरटोली निवासी मृतिका खीजमति बाई के वारिसानों को सहायता राशि देने के लिए 6 लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही हाथी के हमले से घायल फरसाबहार विकासखंड के रायमुडा निवासी 50 वर्षीय सुखो बाई का इलाज जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा।


