जशपुरनगर 18 अगस्त 2021/ प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित दो परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम जोरातराई निवासी अनिल मिंज आत्मज ज्वाकिंम मिंज की मृत्यु 18 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती गोरेती मिंज हेतु 4 लाख एवं सर्पदंश से कांसाबेल तहसील के ग्राम बिहावल निवासी श्रीमती फुदनी बाई पति रामेश्वर की मृत्यु 16 जून 2018 को हो जाने पर मृतिका के पति रामेश्वर के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


