रायगढ़, 18 अगस्त2021/ शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में प्रशिक्षण सत्र 2021-22 में स्टेनोग्राफी हिन्दी, कोपा, फैशन डिजाइन एण्ड टेक्नालॉजी, ड्रेस मेंकिग में प्रवेश हेतू 19 अगस्त से 25 अगस्त तक आवेदन पत्र रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल ओपन किया गया है। आवेदक वेब साइट WWW.CGITI.CGSTATE.GOV.IN में आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय प्राचार्य, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ से कार्यालयीन दिवस और समय पर संपर्क कर सकते है।


