लगभग 35 महिलाओं ने अब तक प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीयन कराया है
दो माह में महिलाओं ने 1 लाख रुपए अर्जित कर ली है
समूह को उनका खुद का शुद्ध मुनाफा 75 हजार रुपए हुआ है
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कविता भगत ने कहा कि महिलाओं के लिए ड्रायविंग प्रशिक्षण बेहद जरूरी है
जशपुरनगर 23 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन और जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम सिंह मरकाम के दिशा निर्देश में बालाछापर गोठान में स्व-सहायता की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद के साथ ही बकरी पालन, मुर्गी पालन, रेशम से धागा निकालना, ड्रायविंग प्रशिक्षण, के साथ अनेक गतिविधियों में शामिल किया गया है। प्रत्येक समूह में 10,11 महिलाएं अनेक कार्य में जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। बालाछापर गोठान की लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफलतापूर्वक दो माह ड्रायविंग प्रशिक्षण का कार्य संचालित कर ली है। उन्होंने ड्राईविंग प्रशिक्षण से 2 माह में 1 लाख रुपए अर्जित कर ली है। और समूह का खुद का शुद्ध मुनाफा 75 हजार रुपए हुआ है। इच्छुक युवक-युवतियां या काम काजी महिलाएं ड्राइविंग सीखने के लिए अपना पंजीयन कराते है और समूह द्वारा ड्राईविंग प्रशिक्षण के लिए 3 हजार रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। गोठान में ड्रायविंग प्रशिक्षण के लिए युवा उत्साह से अपना पंजीयन करा रहे है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली जशपुर निवासी कविता भगत ने स्वयं ड्राईविंग प्रशिक्षण प्राप्त करके अब अपना छोटा-मोटा काम भी आसानी से कर लेती है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का लाभ उन्हें मिला है। अब वे आगे रोजगार से भी जुड़ेगी। महिलाओं के लिए ड्रायविंग प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।
लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 लोगों ने प्रशिक्षण ने अपना पंजीयन कराया है। ड्राईविंग प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दिया जाता है। कामकाजी महिलाओं एवं युवाओं को उनके समयानुसार प्रशिक्षण देने की सुविधा दी जा रही है। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन ने 4 लाख 90 हजार रुपए की राशि से दो वाहन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए दो ड्राइवर की भी व्यवस्था की गई है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में पंजीयन करने के लिए कार्यालय भी उपलब्ध कराया गया है। जहां महिलाएं बैठकर पंजीयन का कार्य करती है।
स.क्र./1674/नूतन फोटो नंबर-04,05


