रायगढ़. मल्टीपल चेयरपर्सन व क्लब अध्यक्ष लीनस अनीता कपूर “चाइल्ड केयर” के नेतृत्व मे विनोबा नगर निवासी जरुरतमंद परिवार के आग्रह पर कुपोषित बच्चों की मदद करने का निर्णय लिया गया.
सर्वप्रथम उनके निवास का अवलोकन करने के पश्चात
लायन -अध्यक्ष उमा तोमर व क्लब के सभी सदस्यों से प्रोजेक्ट के बारे मे विचार विमर्श किया गया.
क्लब की तरफ से एक ऐसे जरूरतमंद परिवार को मदद करने को तैयार हुए जिनके 2 बच्चे दिव्यांग है और सभी बच्चे कुपोषण से पीड़ित है.
उनके लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम किया गया।
क्लब की तरफ से आटा, मूंग दाल,आलू सेवई, गुङ, शक्कर, चायपती, बिस्कुट, तेल, साबुन, आदि सामाग्री प्रदान की गई, सब की मुस्कान देखते ही बनती थी
यह परिवार एक ऐसा परिवार है जिनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है और कभी कभी खाना बनाने के लिए पर्याप्त साधन भी नहीं मिलता है
घर की हालत बहुत दयनीय है. इस परिवार को सहयोग की अति आवश्यकता है।
इस नेक कार्य मे क्लब संरक्षक सी बी वर्मा, सुनीता अग्रवाल, मंजुला त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
लीनेस सचिव मीरा पासवान जी की सराहनिए उपस्थिति रही


